
पिलखुवा: बेटे के जन्मदिन का केक लेकर जा रही मां समेत दो हादसे का शिकार, एक की हालत गंभीर
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जिंदल नगर के पास शुक्रवार की शाम एक डंपर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गई जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक मां अपने बच्चे के जन्मदिन का केक लेकर घर जा रही थी लेकिन रास्ते में सड़क हादसा हो गया जिसमें दोनों घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रितु शर्मा के बेटे का जन्मदिन था। उसके बाद रितु, उमा शर्मा के साथ केक लेकर पिलखुवा के गालंद स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी बीच पीछे से आए डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में उमा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि रितु शर्मा को भी काफी चोटे आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























