
👁 1 views Views
बाबूगढ़ में सरकारी भूमि पर निर्माण
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित सरकारी भूमि पर हो रहे निर्माण को रोकने की मांग सभासदों ने की है। सभासदों शुक्रवार को एक मांग पत्र जिलाधिकारी के दफ्तर में दिया।
सभासद संजीव कुमार, डा.आशु, सुनीता, इन्द्रा, वेदना आदि के हस्ताक्षरों से युक्त एक ज्ञापन शुक्रवार को डीएम दफ्तर में दिया गया जिसमें बताया गया है कि पंचायत की भूमि एनएच-9 पर एक मेडिकल स्टोर पर खाली पड़ी है जिस पर कुछ लोगों ने निर्माण शुरु कर दिया है। ज्ञापन में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























