
कराटे प्रतियोगिता में शामिल हुए 40 छात्र
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड कराटे एसोसिएशन व क्रीडा भारती जनपद हापुड के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर पिलखुआ के एक स्कूल में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य स्वाति तोमर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सपना छाबड़ा, कोऑर्डिनेटर नूपुर गुप्ता रहे। इस कार्यक्रम का निर्णायक मंडल रोहताश सिंह, कपिल शर्मा, मनीषा, नेहा सैनी गीतिका और सुदीप पाल निर्णायक मंडल में रहे। इस प्रतियोगिता में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वाति तोमर ने मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों के बारे में बच्चों को अवगत कराया और उन्हें कराटे खेल के महत्व को आत्मरक्षा एवं खेल से संबंधित जानकारी और भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























