किसानों,ग़रीबों मजदूरों व नागरिकों की समस्याओं को लेकर प्रदेश हाई कमान के आह्वान. पर शनिवार को यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष डॉ. ललित शर्मा ने उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी को एक ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में मुख्य माँगें हैं-गन्ना किसानों का मिलों द्वारा बकाया भुगतान तत्काल किया जाए। फल, सब्ज़ी एवं फूल के किसानों को भारी नुक़सान का सामना करना पड़ रहा है ,उन्हें मुआवज़ा दिया जाए।ज़िले में किसानों की गेहूं एवं सरसों की फ़सल की कटाई चल रही है। बेमौसम बारिश व तेज आँधी के कारण खेतों में फ़सल को नुक़सान की आशंका बनी रहती है इसलिए गेहूँ व सरसों की खरीद की जाए।कोरोना आपदा के चलते लगभग सभी दुकानें एवं खुदरा व्यापार बंद हैं,ऐसे में सरकार ने ई कॉमर्स के माध्यम से मल्टीनेशनल कंपनियों को 20 अप्रैल से ऑनलाइन व्यापार करने की इजाज़त दी है!जिसके कारण छोटे दुकानदारों एवं खुदरा व्यापारियों को नुक़सान की आशंका है एवं मल्टीनेशनल कंपनियों के डिलिवरी बॉय द्वारा संक्रमण का भी ख़तरा हो सकता है।अब छोटे दुकानदारों का खुदरा व्यापारियों की समस्याओं का सरकार द्वारा निस्तारण किया जाए आदि।


























