
👁 0 views Views
गणपति बप्पा की स्थापना के दौरान झूमे श्रद्धालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित कोठी गेट में डॉक्टर सुनील वाली गली में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया। भक्तों ने धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया और गणपति बप्पा के आगमन पर खुद को सौभाग्यशाली माना। चौहान परिवार में द्वितीय दूसरी बार भगवान गणेश जी की स्थापना हुई है जिससे आसपास के क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। बप्पा के स्वागत के दौरान सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर तुषार चौहान, मंथन चौहान, हर्ष चौहान, लव चौहान, अनमोल, कृष्णा, अर्पित, धनराज आदि उपस्थित रहे जिन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695

































