
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आयोजित जिला स्तरीय संगीत गायन ( शास्त्रीय) एकल प्रतियोगिता में बंटी गोयल (गोमल स्वीट्स) की बेटी अक्षिता गोपल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
एकेपी इंटर कालेज में बुधवार को जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 19 विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 12 विधाओं में भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभमुख्य अतिथि सीडीओ हिमांशु गौतम, डीआइओएस डा. श्वेता पूठिया, बीडीओ श्रुति, प्रवक्ता शैलजा और कार्यक्रम नोडल अधिकारी संजय सहानी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रतिभागियों की कला का अवलोकन किया। जिसमें पेंटिंग का निर्णय रनजीता भट्टाचार्य, मूर्तिकला एवं खेल खिलौने का निर्णय डा. शशीकांत तिवारी और शुभकरन यादव, तथा संगीत का निर्णय एके झा और रितू गोस्वामी ने किया। संगीत गायन (शास्त्रीय) एकल में अक्षिता गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य विधाओं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मंच का संचालन रानी सिंन्हा और प्रतिभा सिंह ने किया। इस मौके पर अर्चना गौतम, ममता शर्मा, संगीता सिंह, शिप्रा श्रीवास्तव, वात्सल्या ममता देवी, डा. सरोज भारती आदि उपस्थित रहे।z
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























