
श्वेताम्बर जैन समाज ने शांति पाठ का आयोजन किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मन्दिर दादाबाड़ी हापुड़ में 20 अगस्त से 27 अगस्त 2025 तक पर्यूषण पर्व धूमधाम से मनाये जा रहे है। प्रतिदिन सुबह एवं शाम को भक्ति का कार्यक्रम भक्तों द्वारा किया जाता है। जिसमें जैन समाज के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। श्री सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मन्दिर में चल रहे पर्यूषण पर्व के अन्तिम दिन आज प्रातः 27.08.2025 को श्री मन्दिर जी में सकल श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा शान्तिपाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों द्वारा भाग लिया गया। शाम को सॉवत्सरीक प्रतिक्रमण करते हुये जैन समाज के सभी सदस्यों ने एक दूसरे से क्षमा याचना की। सॉवत्सरीक प्रतिक्रमण के पश्चात् जैन समाज के अशोक जैन एडवोकेट, प्रेमचन्द जैन, राजीव जैन, नरेन्द्र कुमार जैन अरिहन्त फर्नीचर वाले, संजीव जैन, भुवन जैन लता जैन, अन्जू जैन, सरोज जैन, अनिता जैन, रंजना जैन, व जैन समाज के सभी सदस्यों ने क्षमा याचना की।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























