
खून से सनी लाश मिलने से सनसनी, टूटा चश्मा नकदी बरामद
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित काली नदी पुल के पास एक ज्वार के खेत में बुधवार को 42 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर देहात पुलिस, फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश को जंगली जानवरों द्वारा नौंचा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला उस समय का है जब ज्वार के खेतों में 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश देख लोगों के होश उड़ गए। राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। खून से सनी लाश को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। लाश के पास से टूटा हुआ चश्मा, पहचान पत्र, 8 हजार की नकदी, दवाई का पर्चा, अन्य दस्तावेज बरामद हुए है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























