
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलने पर ‘अपना समाज सामाजिक संगठन’ ने स्वागत व सम्मान किया। ‘अपना समाज सामाजिक संगठन’ ने मंगलवार को एसपी का सम्मान किया। संगठन के सदस्यों ने उन्हें गौतम बुद्ध की प्रतिमा और साफा भेंट किया।
यह पदक और प्रशस्ति पत्र उन्हें मेरठ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर ने प्रदान किया।
लज्जापुरी मोहल्ले के अपना समाज सामाजिक संगठन के लोगों ने,l एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर ललित कुमार, जतिन आजाद, नरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार और सचिन भी मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































