
नरवीर की मौत का मामला: पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण नहीं हुआ उजागर
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर चंदपुरा में रविवार की सुबह खेत में मिले 42 वर्षीय नरवीर की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता नहीं चल सका है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है जिसकी जांच के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
ज्ञात हो कि रविवार को नरवीर का शव खेतों में पड़ा मिला था। शव की नाक से खून बह रहा था। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया ब्रेन हेमरेज से मौत मानी जा रही है। हालांकि बिसरा में मौत का कारण पता चल सकेगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























