
मकान के लेंटर का कुछ हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा, दो घायल
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम में बीती रात बारिश के कारण एक मकान की छत का कुछ हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। पास से गुजर रहा पन्ना पुत्र रिफाकत भी मलबे की चपेट में आ गया। सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
आपको बता दें कि मामला रविवार की रात का है जब जनपद हापुड़ में तेज बारिश हो रही थी। इसी बीच नबी करीम में स्थित चीनी उर्फ इसरार पुत्र यामीन के मकान की छत का कुछ हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। इस दौरान हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग शोर सुनकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मौके से पन्ना पुत्र रिफाकत भी गुजर रहा था जो मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जिनमें से इसरार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























