
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव खेड़ा दरियापुर में विद्युत तार टूटने से हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान एक नीलगाय की मौत हो गई जबकि एक किसान बाल-बाल बच गया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे उन्होंने विभाग की कार्यशाली पर कई सवाल खड़े किए।
जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा में रहने वाले मनोज कुमार के खेतों के ऊपर से ऊर्जा निगम की लाइन गुजर रही है। रविवार को अचानक तार टूट गया जिससे चिंगारी निकली और लोगों के होश उड़ गए। इस दौरान नीलगाय की मौत हो गई जबकि किसान बाल-बाल बच गया।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867
























