
अस्पताल में जल्द खुलने जा रहा है कैंसर-डे केयर सेंटर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वास्थ्य विभाग ने जनपद हापुड़ में सर्वे कराकर 7,000 से अधिक ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया है जिनमें कैंसर की संभावना बनी हुई है। इन चिन्हित संदिग्ध मरीजों की स्वास्थ्य विभाग जांच कराएगा। यदि जांच में कैंसर की पुष्टि होगी तो जिला अस्पताल में खुलने वाले सेंटर से उनका उपचार होगा। जिला अस्पताल में जल्द ही कैंसर-डे केयर सेंटर खुलने जा रहा है। केंद्र में उपचार कराने के लिए चिकित्सक, स्टाफ नर्स सितंबर के महीने में लखनऊ प्रशिक्षण को जाएंगे।
अस्पताल में कैंसर की अंतिम स्टेज के मरीजों के लिए केंद्र में सुविधा मिलेगी इसके लिए केंद्र में छह बेड का पैलिएटिव केयर वार्ड बनेगा। इसमें उन मरीजों की व्यवस्था होगी जिनकी बीमारी लाइलाज हो चुकी है। उन्हें इस वार्ड में दर्द निवारक इंजेक्शन, दवाई, मानसिक स्वास्थ्य के लिए थेरेपी में आवश्यक सुविधा देने की व्यवस्था होगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























