
👁 0 views Views
हापुड़: पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ एमडी ईशा दुहन ने की बैठक, टेंडर में गड़बड़ी पर जांच के आदेश
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):ऊर्जा निगम की एमडी ईशा दुहन शनिवार को हापुड़ पहुंची जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। एमडी ने अधिकारियों से कहा कि विद्युत चोरी रोकने के लिए छापेमारी की जाए। साथ ही विद्युत राजस्व में वृद्धि लाई जाए। इस दौरान उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में ईशा दुहन ने उपभोक्ताओं की समस्या को सुना और समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टेंडर में गड़बड़ी की शिकायत मिली इसके बाद उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























