
सितंबर के महीने में अवध असम, आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रहेगा प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। सितंबर के महीने में ट्रेनों का संचालन होगा। मंडल के पिलखुवा डासना रेल खंड में अगले महीने ब्लॉक लेकर ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम का कार्य किया जाएगा जिसकी वजह से 10 सितंबर से 16 सितंबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डासना से पिलखुवा के बीच ट्रेन का संचालन सुधारने के लिए काफी तेजी से कार्य चल रहा है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच चलने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस 10 सितंबर को रास्ते में 45 मिनट और 14 सितंबर तो रास्ते में 75 मिनट नियंत्रित कर संचालित होगी। भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस को 15 सितंबर को दिल्ली मंडल में 75 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























