
पिलखुवा: बीड़ी, सिगरेट की खरीद फरोख्त करने वाली गर्गा इंटरप्राइजेज के यहां मिली करोड़ों की टैक्स चोरी
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बीच पट्टी स्थित गर्गा एंटरप्राइजेज के यहां शनिवार को जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा एस आई बी ने छापामार कार्रवाई की जहां करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी मिली। फर्म द्वारा सिगरेट, बीड़ी, चाय पत्ती आदि की खरीद और बिक्री की जाती है। कार्रवाई के बाद फर्म संचालक ने एक करोड़ 17 लाख 50000 रुपए जमा कराए हैं।
लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर विभाग के अधिकारी गर्गा एंटरप्राइजेज पर पहुंचे और छापामार कार्रवाई की। गाजियाबाद के जीएसटी ग्रेड एक अपर आयुक्त मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने फर्म के डाटा का विश्लेषण किया। विश्लेषण में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी मिली। जाते ही टीम ने दस्तावेज और लैपटॉप, मोबाइल को कब्जे में ले लिया। यह फॉर्म सिगरेट, चाय पत्ती, बीड़ी की खरीद फरोख्त करती है। 2024-25 में फर्म ने जीएसटी आर ए के सापेक्ष जीएसटी आर 3बी में 8.10 करोड़ रुपए का कर जमा किया था। फर्म की आईटीसी लेजर में सेस 2.67 करोड रुपए का बैलेंस, 4.17 लाख रुपए सीजीएसटी व 4.18 लाख रुपए एसजीएसटी उपलब्ध पाया गया जबकि क्रेडिट लेजर में सेस आईटीसी, सीजीएसटी और एसजीएसटी की तुलना में अधिक पाया गया। टीम को संदेह हुआ और उसने खरीद फरोख्त अभिलेखों में उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन कराने के लिए फर्म की रेकी की। इस दौरान क्रेडिट लेजर में उपलब्ध आईटीसी की तुलना में स्टॉक अत्यंत कम पाया गया। इसके बाद राज्य कर अधिकारी सतीश तिवारी और आलोक राय ने शनिवार को फर्म का भौतिक सत्यापन किया जहां प्रस्तुत की गई स्टाॅकशीट के आधार पर 22.3 लाख रुपए का कुल स्टॉक पाया गया। जांच के बाद डीआरसी 3 के माध्यम से व्यापारी द्वारा ₹25000 सीजीएसटी, ₹25000 एसजीएसटी और एक करोड़ 17 लाख रुपए सेस जमा किया गया। फर्म की जांच चल रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























