
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के पास 19 अगस्त को हुई सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल की मां की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बक्सर निवासी प्रवेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी मां मिथिलेश के साथ बाइक पर सवार होकर किसी आवश्यक कार्य के लिए गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक पुराने हाईवे पर आर के फार्म हाउस के पास पहुंची तो पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान वाहन चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में 58 वर्षीय मिथिलेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी
























