
हापुड़: दो गाड़ियों की भिड़ंत में पांच घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एनएच 334 पर धनोरा कट के पास शुक्रवार की रात 11:00 बजे दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच है। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि कार सड़क के किनारे खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
मेरठ के गांव नारेडा के अतुल बढ़ाना स्विफ्ट कार से सवार होकर हापुड़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान हापुड़ के आनंद विहार के दीपक राजपूत, मयंक, चिराग और धीरज की किया की सोनेट कार में सवार होकर हाईवे पर स्थित ढाबे से घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान सोनेट कार सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें घर भेज दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























