
हापुड़ पुलिस लाइन में तैनात कर्मी के साथ 99 हजार रुपए की साइबर ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर अपराधी लोगों के साथ धोखाधड़ी और ठगी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। साइबर ठगों ने अब हापुड़ पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में तैनात एक कर्मी को निशाना बनाया है। पीड़ित योगेंद्र कुमार के अनुसार उनका बैंक ऑफ़ बदौड़ा में खाता है जहां 18 अगस्त को दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 99 हजार रुपए निकाले गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि योगेंद्र कुमार को 50,000 रुपए निकलने का संदेश प्राप्त हुआ। इसके कुछ ही देर बाद 49,000 रुपए की दूसरी ट्रांजैक्शन हो गई। पीड़ित का कहना है कि इस लेनदेन से उनका कोई लेना देना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी नजीर खान ने बताया की मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























