
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के इंद्रगढ़ी फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय शनि पुत्र धर्मेंद्र निवासी फूलगढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार की देर रात का है जब शनि रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहा था। जैसे ही वह इंद्रगढ़ी फाटक के पास पहुंचा तो मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160


























