
👁 0 views Views
गढ़: रेड अलर्ट से ऊपर बह रही गंगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा रेड अलर्ट से ऊपर बह रही है जिसकी वजह से खादर के रहने वाले लोगों में परेशानी बनी हुई है। एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर श्री राम कुमार यादव ने राजस्व की टीम को मौके पर भेज कर किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे कराया है। एसडीएम ने भी अधिकारियों के साथ इलाके का निरीक्षण किया। विभाग पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। गंगा के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601
























