
हापुड़: कढ़ी चावल का वितरण
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): श्री कृष्णा छठी उत्सव के अवसर पर हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर भक्तों ने कड़ी चावल का प्रसाद वितरित किया। श्री कृष्ण को भोग लगाने के पश्चात राहगीरों, श्रद्धालुओं, व्यापारियों व दुकानदारों में कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय देते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
बुधवार को हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर भक्त एकत्र हुए जिन्होंने भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया और उसके पश्चात कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक विजेंद्र नक्शे वाले, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय त्यागी, श्यामेंद्र त्यागी, हरिओम शर्मा, पूर्व विधायक जयप्रकाश, पुष्पेंद्र कुमार, राजकुमार कुशवाहा, सुनील सिसोदिया, प्रशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























