
लखनऊ में लगेगा रोजगार मेला
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):शासन के निर्देशानुसार सेवायोजन विभाग की ओर से दिनांक 26-08-2025 से 28-08-2025 तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा। रोजगार महाकुंभ के माध्यम से करीब 50 हजार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप नौकरी उपलब्ध करायी जाएगी। सेवायोजन विभाग ने इसके लिए www.rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल विकसित किया है, जहां नियोजकों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को पंजीकरण की सुविधा दी गयी है। विभाग द्वारा जापान, जर्मनी और इजराइल जैसे देशों में हेल्थ और होम केयरगिवर की भी रिक्तियां उपलब्ध करायी जा रही है। रोजगार महाकुंभ में विनिर्माण, आईटी, सेवा क्षेत्र और उभरते उद्योगों में प्रशिक्षित युवाओं को अवसर मिलेगा। विशेष आकर्षण के रूप में इसमें एआई प्रशिक्षण मंडल होगा, जहां उद्योग जगत के विशेषज्ञ युवाओं को डिजिटल कौशल और एआई आधारित नौकरियों की तैयारी कराएंगे। प्रदर्शनी में सरकारी योजनाएं, भविष्य के कौशल रूझान और राज्य के स्टार्टअप्स अपने नवाचार व समाधान प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री जी की पहल पर रोजगार महांकुभ में युवा स्टाल भी लगाया जाएगा, जहां युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी मिलेगी। रोजगार महांकुभ में सम्मिलित होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























