
ठोस कूड़ा प्रबंधन की भूमि खरीद के लिए टीम गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन खरीदने के लिए एक टीम का गठन किया है जो प्रक्रिया की निगरानी करेगी। आपको बता दें कि हापुड़ की रामपुर रोड पर ढाई हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करने की तैयारी है। नगर पालिका द्वारा भूमि का अधिग्रहण कर प्लांट का निर्माण संभव हो सकेगा। इसके लिए टीम का गठन कर दिया है। शासन से प्राप्त 32 करोड़ की टाइड ग्रांट का उपयोग कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि खरीदने में किया जाएगा। नगर पालिका को प्लांट के निर्माण के लिए 8 साल पहले 12 करोड़ रुपए मिल चुके हैं लेकिन भूमि की कमी से निर्माण कार्य नहीं हो सका था। इस कमेटी में एसडीएम, तहसीलदार, एआईजी स्टांप व अधिशासी अधिकारी को शामिल किया गया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























