
चार लाख रुपए के मशीनरी उपकरण पुलिस ने दिलाए
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड नगर पुलिस ने एक नेक कार्य करके एक पीडित को ई-रिक्शा में छूटे चार लाख रुपए मूल्य के उपकरण खोज कर वापिस दिलाए।
हुआ यह था कि एक व्यक्ति हापुड के तहसील चौपला से ई-रिक्शा से घर लौट रहा था कि वह एक पैक ई-रिक्शा में भूल गया।जैसे व्यापारी को गलती का अह्सास हुआ तो वह दौड़कर पुलिस के पास पहुंचा और मदद की मांग की।पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा को खोज निकाला।
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ई-रिक्शा में छूटे प्रिंटर के मशीनरी उपकरण(कीमत करीब 04 लाख रुपये) को उसके स्वामी के सुपुर्द करे।पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार जताया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


































