
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):आईoएo एसo/पीoसीoएसo कोचिंग केंद्र निजामपुर से एक बच्चे द्वारा खाने-पीने की खराब गुणवत्ता की शिकायत की गई जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग टीम द्वारा हॉस्टल में पहुंचकर जांच की गई जिसमें आलू बैंगन की सब्जी, तैयार दाल और साबूत काले चने का नमूना लेकर जांच को भेजा गया। टीम में सुनील कुमार सहायक आयुक्त खाद्य ll,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सहायक आयुक्त खाद द्वारा निर्देश दिए गए। जनपद के सभी हॉस्टल/कैंटीन एवं आवासीय विद्यालयों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता की लगातार जांच की जाए। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार ने गढ़ चोपला पर FSW वैन द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच की गई और एवं लोगों को जागरूक किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता एवं शहरी सादात ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कोल्ड ड्रिंक की जांच की और नमूने लिए।






























