
भूनी टोल प्लाजा प्रकरण के विरोध में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सोंपा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद के पूर्व सैनिकों ने वारंट आफिसर मनबीर सिंह (अ०प्रा०) के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सोंपा। वारंट आफिसर मनबीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति भारतीय सेना की सवो॔च्च कमांडर है, सैनिकों के मान व सम्मान की रक्षा करना उनका दायित्व है। सेना के जवान अनुशासित सिपाही होने के कारण कभी कानून अपने हाथ में नहीं लेते। परंतु देश भर के टोल प्लाजा पर सैनिकों के साथ सम्मान जनक व्यवहार नहीं किया जाता। भूनी टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा सैनिक के साथ किया गया व्यवहार परकाष्ठा है। अतः पूव॔ सैनिक मांग करते हैं कि :-
1.भूनी टोल प्लाजा प्रकरण के दोषियों पर रासुका लगाया जाऐ। 2.टोल प्लाजा संचालक व सुपरवाइजर की गिरफ्तारी हो। 3.N H A I द्बारा टोल कम्पनी पर लगाया गया 20 लाख रुपये का जुर्माना पीड़ित जवान को दिया जाऐ। 4.प्र प्रत्येक टोल प्लाजा पर नोटस बोड॔ लगाकर नि॔देशित किया जाऐ की सैनिकों के साथ सम्मान पूव॔क व्यवहार किया जाऐ।
- पूव॔ सैनिकों को टोल टैक्स की छूट हो।
ज्ञापन की प्रतिया माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री उ प्र श्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रेषित की गई है।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव पूव॔ सैनिक संघ उ प्र वारंट आफिसर मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश चौधरी जिलाध्यक्ष पूव॔ सैनिक संघ, हवलदार शाहिद अली जिलाध्यक्ष ए ई डी सी, प्रदेश अध्यक्ष ए ई डी सी वेटरन के पी सिंह, सूबेदार कंवरपाल सिंह, हवलदार गजेन्द्र सिंह, हवलदार अशोक, गजबीर सिंह, वेटरन आदिल चौधरी, सूबेदार जगबीर सिंह, हवलदार रिषि पाल, सूबेदार हरेंद्र सिंह, रतनलाल, सूबेदार यतेंदर, भूपेन्द्र, आदि काफी संख्या में पूव॔ सैनिक उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























