
बड़े-बड़े सपने दिखाकर ठग लिए 33.50 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों ने अब जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला साकेत एंक्लेव के रहने वाले ललित प्रकाश के साथ 33.50 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। दुबई की लग्जरी प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगों ने उनसे रुपए ऐंठ लिए। देहात पुलिस के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
ललित प्रकाश ने बताया कि नवंबर 2024 में गाजियाबाद में आयोजित एक हाई प्रोफाइल सेमिनार में उन्होंने हिस्सा लिया जहां उनकी मुलाकात महेश चंद्र से हुई। महेश चंद्र ने सभी के सामने बड़े-बड़े सपने को साकार करने का झांसा दिया और चमचमाती प्रॉपर्टी और फॉरेक्स ट्रेडिंग के बारे में बताकर लोगों को झांसे में ले लिया। आरोपी महेश तोमर अपने साथी रिहाल खान और संदीप तोमर के साथ मिलकर लोगों को झांसे में लेने लगा और ललित भी उनके झांसे में आ गए जिन्होंने 33 लाख 50,000 रुपए आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए कंपनी के बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। चार महीने बाद ना तो लाभांश मिला और ना ही रुपए वापस मिले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























