
आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी गाड़ी, कार सवार एक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक ट्रक में पीछे से कार घुस गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान कार सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक व गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रामपुर के टांडा के करीमपुर में रहने वाले 35 वर्षीय डॉक्टर फिरोज अपने स्वजन जीशान के साथ कार से हिसार गए हुए थे। मंगलवार की रात वापस रामपुर जा रहे थे। जैसे ही वह मंगलवार की सुबह 5:00 बजे गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के पास पहुंचे तो अचानक कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इस सड़क हादसे के दौरान फिरोज और जीशान गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने डॉक्टर फिरोज को मृत घोषित कर दिया जबकि जीशान को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























