
सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ती ट्रैक्टर ट्राली, हो रहा कमर्शियल इस्तेमाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ट्रैक्टर-ट्राली का अवैध रूप से संचालन हो रहा है। हापुड़ के रामलीला ग्राउंड के बाहर नियम विरोध ट्रैक्टर ट्राली दौड़ते हुए दिखाई दी। ट्रैक्टर ट्राली का अवैध रूप से कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है। अचंभे की बात तो यह है कि मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के सामने से यह अवैध ट्रैक्टर ट्राली गुजरती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करता जिसकी वजह से इन अवैध ट्रैक्टर ट्रॉलियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार का है जब हापुड़ की दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड के पास से नियमों के विरुद्ध ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर दौड़ती दिखाई दी जिनके पीछे नंबर भी अंकित नहीं है। आप ही सोचे कि यदि कोई हादसा होता है तो ऐसे में जिम्मेदार कौन होगा? ट्रैक्टर ट्राली का नंबर ना होने की वजह से भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इन वाहनों को लगातार निर्माण सामग्री के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























