
संक्रामक रोग नियंत्रण में हापुड़ 32 वें स्थान पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संचारी रोग नियंत्रण माह में जनपद हापुड़केस्वास्थ्य विभाग का प्रदेश में 32वां स्थान आया है। शासन स्तर से रैंकिंग जारी कर दी गई है। डेंगू एवं मलेरिया से रोकथाम के लिए इंतजाम किए गए हैं।
एक अगस्त से जनपद हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू हुआ था। इसमें दस्तक अभियान भी चला। अभियान के तहत घर घर टीमें गई और संचारी रोगों से रोकथाम किए गए। अब शासन स्तर से संचारी रोग नियंत्रण माह की रैंकिंग जारी कर दी गई है। जिला
हापुड़ 94 प्रतिशत कार्य के साथ प्रदेश में 32वें स्थान पर आया है। अभियान के तहत पूरे जिले में संचारी रोगों से रोकथाम के लिए विशेष इंतजाम किए गए। डेंगू और मलेरिया से रोकथाम हुआ। जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण माह की रैंकिंग में प्रदेश में हापुड़ जिले का 32वां स्थान आया है। रैंकिंग प्रदेश स्तर से जारी हो गई है। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों से रोकथाम के लिए घरों के आसपास साफ सैफाई रखें।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























