
👁 0 views Views
पिलखुवा में निकली अखंड भारत संकल्प यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा में सोमवार की शाम निकाली गई अखंड भारत संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए औऱ अखंड भारत का संकल्प लिया। यह आयोजन हिंदू जागरण मंच की अगुवाई में किया गया।
नगर पालिका पिलखुवा के चैयरमैन विभू बंसल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री गौरव राघव, एडवोकेट संजय तोमर, मुकेश शर्मा, विपिन अग्रवाल सहित बड़ी तादाद में लोग हाथों में भगवा ध्वज, गले में भगवा पटका डालकर यात्रा में शामिल हुए। अखंड भारत संकल्प यात्रा पिलखुवा के मुख्य बाजारों से निकली और लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























