
पिलखुवा: जाहरवीर मेला 29 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में पिछले 38 वर्षों से लगता आ रहा जाहरवीर मेला इस बार 29 अगस्त से 2 सितंबर तक लगेगा। मेले में रागिनी प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन के साथ-साथ बच्चों के लिए झूले, खिलौने, मिठाई आदि की दुकान भी सजेंगी। जिला संस्थापक राम भूल सिंह तोमर ने बताया कि प्रधान कार्यकाल के दौरान इस मेले की शुरुआत हुई थी। पहले यह तीन दिन का होता था अब पांच दिन का हो गया है। इस मेले में पिलखुवा, धौलाना, हापुड़ के साथ-साथ गाजियाबाद, अलीगढ़ आदि क्षेत्र से भी लोग पहुंचते हैं और मेले में लुत्फ़ उठाते हैं।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























