
हापुड़: श्री गौरी शंकर शिव मंदिर में लगी 150 फीट लंबी बर्फ की गुफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बुर्ज मोहल्ले में स्थित श्री गौरी शंकर शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 150 फीट लंबी बर्फ की गुफा लगाई गई जिसमें सिर्फ हापुड़ ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी पहुंचे जिन्होंने बर्फ की गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई।
हापुड़ के बुर्ज मोहल्ले में स्थित गौरी शंकर शिव मंदिर में समिति द्वारा 150 फीट लंबी बर्फ की गुफा लगाई गई। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। फूलों की खुशबू से मंदिर आस्था मय हो गया। जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बर्फ की गुफा का आनंद लिया। इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल, अन्नू गोस्वामी, अनंत गोस्वामी, सुशील, आशुतोष रस्तोगी, विकास गर्ग, नितेश कंसल, शशांक गुप्ता, लोकेश गर्ग व समस्त मोहल्ला वासियों का पूरा सहयोग रहा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























