बदायूं : जनपद हापुड़ में तैनात दरोगा की मां की हत्या का हिस्ट्रीशीटर घायल आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ में तैनात दरोगा मनवीर सिंह की मां 65 वर्षीय रातरानी की बदायूं में हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था जिसके बाद न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। रविवार को उसे पुनः बदायूं के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। वह पुलिस कस्टडी से फरार होने में कामयाब रहा। मामले में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

आपको बता दें कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा मनवीर सिंह की मां 65 वर्षीय रातरानी 11 अगस्त की देर रात बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव मौसमपुर स्थित अपने घर पर सो रही थी। तभी बदमाश आए जिन्होंने महिला के कानों के कुंडल, नाक की लौंग और गले की ताबीज, पैरों की पायल लूट ली और बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी फरार हो गए। मामले में मनवीर ने शक के आधार पर हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र पर हत्या व लूट का मामला दर्ज कराया था। धीरेंद्र पर 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।

15 अगस्त की रात बदायूं पुलिस के थाना इस्लामनगर पुलिस को सूचना मिली कि धीरेंद्र अलीपुर के जंगल में है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो धीरेंद्र ने पुलिस पर फायरिंग की। धीरेंद्र पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। 16 अगस्त की सुबह पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया। उसी दिन शाम को 7:30 बजे एक्स-रे के लिए दोबारा धीरेंद्र को जिला अस्पताल बदायूं लाया गया जहां उसे ऑर्थो वार्ड के बेड नंबर 15 पर भर्ती कराया गया। धीरेंद्र की सुरक्षा में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह और कांस्टेबल कुशल को तैनात किया गया था। दोनों पुलिसकर्मियों ने धीरेंद्र को हथकड़ी से बेड के साथ बांधकर रात करीब 11:30 बजे बगल के पलंग पर सो गए। इसी बीच धीरेंद्र ने किसी तरह अपना हाथ हथकड़ी से निकाला और 6 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हो गया। सुबह 5:30 बजे जब सिपाहियों की आंख खुली तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर हिरासत में ले लिया। पैर में गोली लगने के पश्चात धीरेंद्र का इस तरह 6 फीट दूसरी दीवार फांदकर भागना कई इस्तेमाल खड़े करता है। फिलहाल धीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025








  • Related Posts

    बाबूगढ़: सड़क हादसे में बस चालक की मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उपेड़ा फ्लाईओवर पर शनिवार की रात हुए भयंकर सड़क हादसे में एक बस गन्ने…

    Read more

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    🔊 Listen to this 950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो तस्करों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: सड़क हादसे में बस चालक की मौत

    बाबूगढ़: सड़क हादसे में बस चालक की मौत

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

    श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

    जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

    जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन

    चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा गया

    चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा गया
    error: Content is protected !!