कवि सम्मेलन में गूँजे देशभक्ति के स्वर










कवि सम्मेलन में गूँजे देशभक्ति के स्वर
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड केदोयमी रोड स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में एलायंस क्लब हापुड़ यूथ एवं आवासीय वृद्धाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में वीर शहीदों को नमन करते हुए एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम परिसर तिरंगे की आभा, पुष्पों की सुगंध और कवियों के ओजस्वी स्वर से गूँज उठा। राष्ट्रभक्ति की सरिता में डूब गया।
मंच संचालन का कवि डॉ. अनिल बाजपेई ने किया।
उन्होने काव्य पाठ करते हुए पढ़ा,
“रग रग में है गूंजता ,भारत का जय गान,
“मेरी धड़कन में बसा, प्यारा हिन्दुस्तान “
मेरी साँसों में घुला, जन गण मन का गान,
धरती अंबर गूँजता, भारत का यशगान”
कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय बंसल ने करते हुए कहा—
“शहीद केवल स्मृति नहीं, वे हमारी आत्मा हैं। उनकी कुर्बानी से ही यह धरती सुरक्षित।
कार्यक्रम के अंत में पूनम शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा,“यह आयोजन हम सबकी सामूहिक श्रद्धांजलि है। मैं एलायंस क्लब यूथ, वृद्धाश्रम परिवार, कवि गण, अतिथियों एवं श्रोताओं को धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने इस संकल्प को सार्थक बनाया। शहीदों के नाम समर्पित यह कवि सम्मेलन हम सभी के हृदय में सदा जीवित रहेगा।पूरा आयोजन देशभक्ति और शौर्य की भावना से ओतप्रोत रहा। हर रचना, हर शब्द, हर स्वर ने यही संदेश दिया कि भारत माँ के वीर सपूत अमर हैं, उनकी गाथाएँ अनन्तकाल तक गूँजती रहेंगी।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365








  • Related Posts

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    🔊 Listen to this हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन सेहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में आयोजित ऋषि बोधोत्सव के अंतर्गत रविवार को प्रातःकालीन सत्र में…

    Read more

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    🔊 Listen to this महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद आप की कस्बा बाबूगढ़ के गांव छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर आस्था…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    हाफिजपुर पुलिस ने ठगी की शत-प्रतिशत राशि वापिस दिलाई

    हाफिजपुर पुलिस ने ठगी की शत-प्रतिशत राशि वापिस दिलाई

    हापुड़ टैक्स टी-20 लीग मैच का उद्घाटन

    हापुड़ टैक्स टी-20 लीग मैच का उद्घाटन

    सीबीएसई की सलाह, परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे

    सीबीएसई की सलाह, परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे

    संत कृपाल सिंह महाराज के प्रकाश पर्व मनाया

    संत कृपाल सिंह महाराज के प्रकाश पर्व मनाया
    error: Content is protected !!