
ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित अंबेडकर तिराहे के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग व राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और सवारियों को निकाल ई-रिक्शा को सीधा कराया।
रामलीला ग्राउंड से तहसील चौराहे की ओर एक ई रिक्शा शनिवार को जा रही थी जिसमें सवारियां भी बैठी थी। जैसे ही ई-रिक्शा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंची तो अचानक ई-रिक्शा उबड़-खाबड़ सड़क में पलट गई जिसकी वजह से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने ई-रिक्शा को सीधा कराया और सवारी में मौजूद लोगों का हाल जाना।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























