
युवा भारत द्वारा S. A. इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रैली का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निज़ामपुर बाईपास पर स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। “युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार” के हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा एवं “युवा भारत” हापुड़ से सौरभ तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का उद्देश्य नागरिकों में देश के प्रति समर्पण,एकता और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना को जागृत करना था।
इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों, शिक्षक गण और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा और “भारत माता की जय” की उद्घोषणा के साथ कदमताल किया। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि देश की प्रगति के लिए हर नागरिक का संकल्प और योगदान आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को “युवा भारत” हापुड़ के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया । साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा, सेवा निवृत शिक्षिका श्रीमती शशि शर्मा एवं पी टी ई शिक्षक सचिन रावत को भी सम्मानित किया गया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित सभी शिक्षक गण और बच्चों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























