
सेवा भारती केन्द्र पर जन्माष्टमी उत्सव मनाया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):सेवा भारती द्वारा संचालित लक्ष्मीबाई बाल संस्कार केंद्र ,राजधानी पब्लिक स्कूल, पन्नापुरी पर जन्माष्टमी उत्सव आयोजित हुआ। केन्द्र शिक्षिका तनु अग्रवाल के निर्देशन मे केन्द्र के बालक बालिकाओ ने राधा-कृष्ण के भजन, नृत्य, समूह गान प्रस्तुत किए। सामान्य ज्ञान तथा धार्मिक प्रश्न मंच आयोजित हुआ। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, जिला मंत्री ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तथा शशी गोयल, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र गौड एडवोकेट, प्रवीण गोयल, भारती, काजल आदि उपस्थित हुए। संचालन केन्द्र की छात्रा स्वाति ने किया।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244



























