
एस एस वी में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को मिले लैपटॉप
हापुड सीमन (ehpurnews.com):देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हापुड के एसएसवी डिग्री कॉलेज के सेमिनार हाल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही भव्य तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रध्दासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में प्रदेश राज्य मंत्री (जल शक्ति विभाग)उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश खटीक,श्रीमती रेखा नागर जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़, क्षेत्रीय महामन्त्री भाजपा विकास अग्रवाल,श्री नरेश तोमर जिलाध्यक्ष हापुड़, जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह,
उपजिलाधिकारी श्री संदीप कुमार,
मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम व कॉलेज प्रबन्ध समिति के सचिव अमित अग्रवाल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में देश के वीर सपूतों ने जो बलिदान स्वरूप आजादी मिली ऐसे सभी वीरों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की भी सराहना की व इस सत्र से अपने विद्यालय में ऑनलाइन फीस की व्यवस्था लागू हो जाने की जानकारी भी दी।उपमंत्री ने भी शहीदों को याद किया।उप प्रधान संजय अग्रवाल ने भी कहा कि हमे आजादी के मोल को समझ कर कार्य करने चाहिए।,प्राचार्य नवीन चन्द्र सिंह ने उपस्थित सभी का धन्यवाद व शहीदों को नमन किया विद्यालय के सदस्यों सहित अनेकों गणमान्य महानुभाव कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही जिसमे विभिन्न कॉलेज व एसएसवी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति व सामाजिक विषयों पर अति सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता में एसएसवी कॉलेज को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न छात्र छात्राओं को लैपटॉप व विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियो को धनराशि प्रदान की गई।
इस मौके पर ऑडिटर भारत भूषण गोयल,नरेन्द्र कुमार चुन्नू मुन्नू आलू वाले,चेतन प्रकाश एलआईसी वाले,विनोद गुप्ता लैब वाले,अनिल आलूवाले,अजय सिंघल,राधेश्याम शर्मा,नन्द कुमार आर्य,खेम सिंह सहारा,मुकुल मित्तल,विरेंद्र कपड़े वाले मौजूद रहे।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926



























