
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शमशाद रोड लखपत की मढेया लड्डू वाली गली निवासी चरणजीत पुत्र रामपाल ने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने उसके मकान के कमरे में जबरदस्ती अपना सामान रखा हुआ था। जब उसने सामान हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज किया। जान से मारने की धमकी भी दी। देर रात करीब 1:00 बजे आरोपी एक राय होकर हाथों में सरिया, लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे और उसके साथ मार पिटाई की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























