
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा में तिरंगा यात्रा निकाली। नाव में सवार होकर विधायक ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। बड़ी संख्या में लोग इस दौरान मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीर्थ नगरी भी देशभक्ति के रंग में रंगी हुई दिखाई दी। विधायक हरेंद्र तेवतिया ने नाव में सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























