
👁 0 views Views
हापुड़ में निकली क्रेन की तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को क्रेन की तिरंगा यात्रा निकली। बड़ी संख्या में क्रेन इस यात्रा में शामिल हुई जोकि हापुड़ के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस अवसर पर माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। अतरपुरा चौराहा, तहसील चौराहा, मेरठ रोड तिराहा से होते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल क्रेन प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हापुड़ में क्रेन भी मैदान में उतरी जिन्होंने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय के उद्घोष इलाका गूंज उठा।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695

























