
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के हरसिंहपुर बृजनाथपुर निवासी प्रधनपति पंकज शर्मा की बेटी साक्षी शर्मा ने डीपीएसजी अंदर 14 फुटबॉल टीम की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सेमी फाइनल मुकाबले में एमिटी इंटरनेशनल नोएडा को साक्षी की टीम ने दो शून्य से हराया। श्री राम स्कूल नोएडा को पांच शून्य से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इस अवसर पर टीम को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। साक्षी शर्मा इस वर्ष सितंबर में भोपाल में होने वाले क्रिकेट नेशनल टूर्नामेंट में भी अपना दमखम दिखाएगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
































