
👁 0 views Views
अब घर बैठे टिकट बुक कर सकेंगे रोडवेज़ बस यात्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बस यात्री अब रेलवे की तर्ज पर यूपीएसआरटीसी के माध्यम से घर बैठे रोडवेज बस का टिकट भी बुक कर सकते हैं। एप्प के माध्यम से मनपसंद सीट का चुनाव करने की भी सुविधा मिलेगी।
रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यूपीएसआरटीसी ने एप्प के माध्यम से घर बैठे बसों की टिकट बुक करने की सुविधा दी है। इसके माध्यम से यात्री एडवांस बुकिंग भी कर सकते हैं। सहायक क्षेत्र प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि टिकट बुक करने के लिए यात्री कर यूपीआई, और अन्य किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























