
PWD का रिश्वतखोर जेई जीता है लग्जरी लाइफ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाल ही में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रोटरी करप्शन की टीम द्वारा पकड़ा गया हापुड़ के सार्वजनिक लोक निर्माण का अवर अभियन्ता अशोक कुमार तृतीय लग्जरी जीवन यापन करता आ रहा था और फिलहाल वह जेल की रोटियां खा रहा है।
जनपद मेरठ के थाना नौचन्दी के अन्तर्गत वैशाली कालोनी में बने एक मकान न.-3 में वह परिवार के साथ रहता है और यह मकान भौतिक व अन्य सुविधाओं से लैस है। रिश्वतखोर जेई अशोक कुमार तृतीय की तैनाती धौलाना विकास खंड के पीडब्लूडी में थी।
जेई के लग्जरी जीवन की एक झलक देखिए। वह दो दो महंगे मोबाइल रखता था और हाथ में बोट कम्पनी की घड़ी बाधता था. तथा अंगूली में महंगी सोने की अंगूठी पहने थे। मेरठ से हापुड़ रोजाना लग्जरी गाड़ी से आता-जाता था। जेई के ठाठ-बाठ किसी राजा महाराज से कम नहीं थे, यानि कि वह आय से अधिक धन अपने व परिवार पर खर्च करता था। उत्तर प्रदेश सरकार को इंजीनियर की सम्पत्ति की जांच करानी चाहिए।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























