
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सजी हापुड़ की दुकानें
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हापुड़ में बाजार सजा हुआ है। जगह-जगह दुकानें लगी है। हापुड़ भी देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए तिरंगा वाला ब्रेसलेट, कैप, चकरी, टी-शर्ट, झालर, बैच, स्टीकर, शोपीस आदि की मांग बढ़ गई है। तिरंगे से जुड़ी कई चीजें बाजार में उपलब्ध है जिनकी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में क्षेत्रवासी काफी उत्साहित हैं। इन दिनों स्कूलों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में हापुड़ की रेलवे रोड, बुलंदशहर रोड, गोल मार्केट आदि स्थानों पर सजी दुकानों से लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार भी तरह-तरह की वैरायटी लेकर आए हैं। इस बार ब्रेसलेट भी खूब डिमांड में है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867



























