
शटल से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर, 15 अगस्त को दिल्ली नहीं जाएगी शटल पैसेंजर ट्रेन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शटल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। 15 अगस्त को शटल पैसेंजर ट्रेन दिल्ली नहीं जाएगी। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेन संख्या 12038 दिल्ली-कोटद्वार सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 15 अगस्त को दिल्ली रेलवे स्टेशन से 110 मिनट के विलंब से होगा। वहीं गाड़ी संख्या 14042 देहरादून-दिल्ली मंसूरी एक्सप्रेस 14 अगस्त को देहरादून स्टेशन से 70 मिनट विलंब से चलेगी जबकि गाड़ी संख्या 64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज शटल पैसेंजर ट्रेन का संचालन 15 अगस्त को साहिबाबाद तक होगा। इस दौरान यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























