
मकान बेचने का झांसा देकर दंपति ने ठगे 3.90 लाख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की न्यू कासिमपुर की एक महिला से एक दम्पति ने मकान बेचने का झांसा देकर 3 लाख 90,000 रुपए की ठगी को अंजाम दिया। आरोपी दंपति ने महिला को बैनामे की बात पर हत्या की धमकी दी और रुपए देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले में डीएम के आदेश पर आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
न्यू कासिमपुरा की शिवानी को हाल ही में एक मकान की जरूरत थी। इसी बीच उसे पता चला कि मौहल्ला इंदरगढ़ी में राहुल और उसकी पत्नी अर्चना अपना मकान बेच रहे हैं। 20 सितंबर 2023 को दंपति ने अपने तीन मंजिल मकान का एग्रीमेंट शिवानी के नाम किया और कुछ रुपए का भुगतान एडवांस में ले लिया जिसमें दो लाख 80 हजार रुपए आरटीजीएस और एक लाख यूपीआई के जरिए आरोपी दंपति के खाते में डाले गए। शेष एक लाख 18 नवंबर 2024 को देने तय हुए थे। 13 तारीख को दंपति रजिस्ट्री के लिए नहीं पहुंची। जब शिवानी ने रुपए वापस मांगे तो दंपति ने 18 जून 2025 को 3.90 लाख का एक चेक दिया जो बाद में बंद खाते का निकला। आरोपियों ने न केवल गाली गलौज की बल्कि शिकायत करने पर हत्या की धमकी तक दे डाली। इसके बाद पीड़िता जिलाधिकारी के पास पहुंची। डीएम के आदेश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























