
भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत में 13 अगस्त को निकलने वाली ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा पर चर्चा
शांतिपूर्ण आपसी सौहार्द के साथ धूमधाम से निकलेगी ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा—–जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा
हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर कैम्प कार्यालय पर हुई।
मासिक पँचायत की अध्यक्षता पीके वर्मा वहीं संचालन शब्बू चौधरी ने किया। मासिक पंचायत के दौरान भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को निकाली जाएगी। जोकि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को जनपद के चारों ब्लॉक में बड़े ही धूमधाम के साथ सैकड़ों ट्रेक्टर के साथ ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही किसानों का बकाया गन्ना भुगतान को लेकर जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन कर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला अध्यक्ष ने जिला अधिकारी से तीर्थ नगरी में बाढ़ ग्रस्त गाँव के पीड़ित राहत दिलाने की मांग भी की है।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष गढ़ श्याम सुंदर त्यागी, जिला कार्यकारणी सदस्य यामीन मलिक, मेरठ मंडल संगठन मंत्री महिपाल सिंह उर्फ गुजराल, महिला विंग उपाध्यक्ष शोभा देवी, जिला कार्यकारणी आँचल सिंह , जिला प्रवक्ता कुंवर खुशनूद, शुभम सांगवान, प्रदीप चौधरी, फैजान अब्बासी, अनिल त्यागी, रियाजुद्दीन, समेत जनपद, तहसील, ब्लॉक ग्राम स्तरीय पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































